फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन बीमा: 91 फीसदी लोग खरीदना जरूरी मानते हैं, 70 फीसदी इच्छा से करते हैं निवेश

Wed, 09 Mar 2022 04:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सर्वे में कहा कि कोरोना के दौर में लोगों में जीवन बीमा को लेकर जागरुकता बढ़ी है। इस दौरान इसकी बिक्री में काफी तेजी आई। इसके बावजूद अब भी एक अंतर बना हुआ है, जिसे भरना जरूरी है। 
विज्ञापन
जीवन बीमा पॉलिसी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान देशभर में पैदा हुए हालात को देखकर लोगों में जीवन बीमा की अहमियत काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि देश के 91 फीसदी लोग जीवन बीमा खरीदना जरूरी मानते हैं। वहीं, 70 फीसदी लोग अपनी इच्छा से इसमें निवेश करना चाहते हैं।

विज्ञापन


भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सर्वे में कहा कि कोरोना के दौर में लोगों में जीवन बीमा को लेकर जागरुकता बढ़ी है। इस दौरान इसकी बिक्री में काफी तेजी आई। इसके बावजूद अब भी एक अंतर बना हुआ है, जिसे भरना जरूरी है। इसके लिए जीवन बीमा की महत्ता को लेकर जागरुकता  पैदा करना जरूरी है। यह सर्वे 40 शहरों के 12,000 लोगों से बातचीत पर आधारित है। 

71 फीसदी लोगों के पास पहले से है पॉलिसी
सर्वे में कहा गया है कि देश के 71 फीसदी लोगों के पास पहले से ही जीवन बीमा पॉलिसी है। इन लोगों का कहना है कि वित्तीय लक्ष्यों को देखते हुए जीवन बीमा खरीदना जरूरी है। इससे न सिर्फ उनके बाद परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी होंगी बल्कि देनदारियों से भी छुटकारा मिल सकेगा। पुणे, मुंबई, अहमदाबाद में 92 फीसदी लोगों के पास जीवन बीमा पॉलिसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें