जब किसी को भी पता चलता है कि उनके घर में एक नया नन्हा सदस्य आने वाला है तो पूरे परिवार में खुशियां छा जाती हैं। लोग गर्भवती स्त्री और उसके होने वाले बच्चे को अपना आशीर्वाद देते हैं। धर्म चाहे जो भी हो सभी में कुछ परंपराएं भी निभाई जाती हैं जिनमें माता और उसकी आने वाली संतान के लिए दुआएं मांगी जाती हैं ताकि दोनों सही-सलामत और स्वस्थ रहें लेकिन कई जगह ऐसी भी हैं जहां बहुत ही विचित्र परंपराओं को निभाया जाता है। चीनी संस्कृति में ऐसा ही एक अजीब रिवाज है बल्कि अगर कहा जाए कि बेहद ही खतरनाक रिवाज है तो यह सही होगा, क्योंकि यहां पर इस परंपरा के अनुसार लोग अपनी गर्भवती पत्नी को कंधे पर उठाकर धधकते हुए कोयले की अंगारों पर चलते हैं।