फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-ट्विटर तकरार: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने कहा- नियम सभी के लिए समान, उल्लंघन हुआ तो आगे भी कार्रवाई करते रहेंगे

Thu, 12 Aug 2021 12:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्विटर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि किसी भी व्यक्ति की प्राइवेसी को बचाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हम अपने प्लेटफॉर्म पर लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे ट्विटर के नियमों को समझें और पालन करें।
विज्ञापन
कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट लॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस और उसके कई सीनियर नेताओं के अकाउंट्स को लॉक किए जाने को लेकर ट्विटर ने बयान जारी किया है। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट का कहना है कि हम अपने नियमों को न्यायिक तरीके से और बिना किसी पक्षपात के लागू करते हैं। ट्विटर के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने ऐसे सैकड़ों ट्वीट पर अपनी ओर से कार्रवाई की है, जो हमारे नियमों का उल्लंघन करते हैं। हम आगे भी अपने नियमों के तहत कार्रवाई करते रहेंगे।
विज्ञापन


निजी जानकारियां अन्य के मुकाबले ज्यादा खतरनाक
ट्विटर ने कहा कि कुछ निजी जानकारियां अन्य के मुकाबले ज्यादा खतरनाक होती हैं। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी व्यक्ति की प्राइवेसी को बचाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हम लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे ट्विटर के नियमों को समझें और इसका सख्ती से पालन करें। इसके अलावा कहीं भी किसी की ओर से नियमों का उल्लंघन होता है तो फिर रिपोर्ट करें। 

समीक्षा के बाद कार्रवाई की
अकाउंट ब्लॉक करने के बारे में बताते हुए ट्विटर ने कहा कि उसे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अलर्ट किया था। हमें बताया गया कि पोस्ट की गई तस्वीर से नाबालिग बलात्कार पीड़ता के परिजनों की पहचान उजागर हो रही है। हमने अपने नियमों और नीतियों के तहत इसकी समीक्षा की। यह भारत के कानून के भी खिलाफ था। इसके बाद हमने इन अकाउंट्स पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन


ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, 'जैसा कि हमारे सहायता केंद्र में बताया गया है कि अगर कोई ट्वीट ट्विटर नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है और उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने अभी तक ट्वीट को हटाया नहीं है, तो हम इसे एक नोटिस के तहत हाइड कर देते हैं और ट्वीट को हटाए जाने तक अकाउंट लॉक रहता है।'
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

  • बता दें कि दिल्ली के नंगला गांव में बीते सप्ताह एक बच्ची के बलात्कार और मर्डर के मामले में बवाल मचने के बाद राहुल गांधी उसके परिजनों से मुलाकात के लिए गए थे। उन्होंने ट्विटर पर उनके साथ फोटो भी पोस्ट की थी। इसके बाद ट्विटर ने कार्रवाई की।
  • इस बीच कांग्रेस ने ट्विटर पर मोदी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि ट्विटर सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उसने पहले ही देश भर में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के 5,000 से ज्यादा अकाउंट्स ब्लॉक किए हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि हम केंद्र सरकार या फिर ट्विटर से डरकर बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें