फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stardom: 'स्टारडम' के आखिरी चरण की शूटिंग कर रहे आर्यन खान, इस दिन रिलीज होगी शाहरुख के लाडले की डेब्यू सीरीज

Tue, 07 May 2024 12:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'स्टारडम' की शूटिंग जून 2023 में ही शुरू हो चुकी थी। फिर, 19 अप्रैल 2024 में गोवा में शूटिंग शुरू हुई। वहीं, अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 'स्टारडम' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शोबिज की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। आर्यन खान अपने करियर की शुरुआत अभिनय से नहीं, बल्कि निर्देशन से करने वाले हैं। वे अपनी पहली परियोजना में निर्देशक की भूमिका निभाएंगे। आर्यन छह-एपिसोड की वेब सीरीज 'स्टारडम' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे, जिसमें शाहरुख, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की कैमियो भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन

आखिरी चरण की शूटिंग जारी
'स्टारडम' की शूटिंग जून 2023 में ही शुरू हो चुकी थी। फिर 19 अप्रैल 2024 में गोवा में शूटिंग शुरू हुई। वहीं अब खबर है कि आर्यन फिलहाल 'स्टारडम' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही सीरीज के बारे में नई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं, जो इसकी रिलीज के बारे में है। खबर है कि इस ओटीटी शो को साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा।
Allu Arjun: इस एक फिल्म ने बदल दी थी अल्लू अर्जुन की जिंदगी, बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं है बल्कि....

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यन खान पूरे अप्रैल में 'स्टारडम' की शूटिंग में व्यस्त थे। सीरीज की शूटिंग मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्टूडियो से मड आइलैंड तक में हुई। अब आर्यन गोरेगांव में रॉयल पाम्स में 'स्टारडम' पर काम कर रहे हैं। चर्चा है कि शूटिंग किसी अन्य स्थान पर जाने से पहले सप्ताह के अंत तक गोरेगांव स्थल पर चलेगी। इसके साथ ही आर्यन संपादन की देखरेख कर रहे हैं। हालांकि, शो की रिलीज पर कोई जल्दी नहीं है। टीम सीरीज को इस साल के अंत में रिलीज करने के लिए उत्सुक है।
विज्ञापन

कई सितारों का कैमियो
सीरीज का निर्देशन आर्यन खान ने किया है। 'स्टारडम' में लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में होंगे। अभिनेता के अलावा कथित तौर पर रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहरुख के वेब शो में विशेष भूमिका निभाने की उम्मीद है। इसमें बॉबी देओल और मोना सिंह भी नजर आएंगे। 'स्टारडम' को आर्यन के पिता और सुपरस्टार शाहरुख खान का समर्थन प्राप्त है। सीरीज का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।
Riteish-Genelia: लोकसभा चुनाव 2024 में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने डाला वोट, सामने आया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें