कनाडा उत्तरी अमेरिका में स्थित है और क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा एक ऐसा देश है जहां पर चूहा पालना बहुत ही मुश्किल काम होता है, क्योंकि यहां पर अगर किसी को चूहा पालना हो तो इसके लिए उसे सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है। दरअसल, इसके पीछे वजह है कि कनाडा में जिंदा चूहे को बेच नहीं सकते हैं और न ही मार सकते हैं। यहां पर जिंदा चूहों को बेचना या मारना गैरकानूनी काम माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि कनाडा से और भी बहुत सारे रोचक चीजें जुड़ी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही रोचक बातें।
कनाडा एक ऐसा देश है जहां का 40 फीसदी हिस्सा जंगल है। कनाडा को झीलों का देश भी कहा जाता है। यहां का पानी मिनरल वाटर से भी ज्यादा साफ है और इसकी वजह यहां की झीले हैं। यह भी कहा जाता है कि कनाडा के कुछ हिस्सों में गुरुत्वाकर्षण बहुत ही कम है जिसकी वजह से वहां पर लोगों के हवा में उड़ता हुआ सा महसूस होता है।