क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि सपने और जिंदगी का आपस में गहरा संबंध होता है। दरअसल, सपने में व्यक्ति की दबी इच्छाएं पूरी होती है और कभी इन्हीं सपनों में उसे आने वाली घटना का भी आसास हो जाता है। वहीं अगर सपने में अपना कोई प्रिय परिजन आए, जो इस दुनिया को अलविदा कह चुका है तो कैसा रहेगा..?
demo
परामनोविज्ञान के अनुसार जिससे हमारा लगाव सबसे अधिक होता है और वो दुनिया को छोड़ जाए। ऐसे में सपने में उन्हें देखने में जिंदगी के कई अच्छे बदलाव होते हैं। सपने में मरे हुए परिजन के आने का मतलब वो आपको सावधान कर रहे हैं। हो सकता है आने वाली जिंदगी में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़े, इसीलिए आपके परिजन आपको पहले ही आगाह कर देते हैं।
demo
जब व्यक्ति सपने देखता है तो उसे मालूम नहीं होता है कि वो एक सपना देख रहा है। उसे सपनों की दुनिया पूरी तरह से वास्तविक ही लगती है, लेकिन जब वो जागता है तो उस सपने का प्रभाव कभी कुछ समय के लिए और कभी जिंदगी भर के लिए रहता है। जो जीवित रहते समय बीमार रहते थे, वे अक्सर सपने में पूरी तरह से स्वस्थ नजर आते हैं। सपने में उनके चेहरे पर एक अलग ही तेज नजर भी आता है। सपनों में मरे हुए परिजन इसीलिए भी आते है कि वो आपको बताना चाहते है कि वे जिस भी दुनिया में है, वहां वो खुश है और आपको दुखी नहीं देखना चाहते।
demo
कई बार सपने में आकर ये आपको किसी अहम काम में फैसला लेने में भी मदद करते हैं। वैसे सपने में मरे हुए लोग अपनी बात को शब्दों से बयां नहीं करते, बल्कि इशारों से बताते हैं। जरूरत है उनके उस इशारे को समझने की, जिससे सही फैसला ले सकें। किसी अपने को खोने के बाद व्यक्ति दुख में डूब जाता है। ऐसे में उनका वहीं अपना सपने में उनसे आकर मिलता। जिसके बाद जब सपना पूरा होता है तो वो व्यक्ति सकारात्मक महसूस करता है।