प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
2019 में ब्रिटिश सरकार ने 2040 तक पूरी तरह से काम करने वाले फ्यूजन रिएक्टर तैयार करने की योजना का ऐलान किया था। इसका पहला चरण फ्यूजन रिएक्टर में बिजली उत्पादन के लिए गोलाकार टोकामैक (STEP) का मास्टरप्लान विकसित करना है। यह डिजाइन ब्रिटिश फ्यूजन रिसर्च के लिए खास है। अब ब्रिटेन में STEP रिएक्टर के लिए सही जगह ढूंढ़ी जा रही है।
मगर 20 साल में पूरी तरह के सुचारू व्यावसायिक रूप से सफल फ्यूजन रिएक्टर बनाना बड़ा काम है। तुलना के लिए, हिंकले पॉइंट सी न्यूक्लियर फिशन रिएक्टर के 2025 तक तैयार हो जाने की उम्मीद है। प्रस्ताव से लेकर निर्माण तक इसमें 15 साल लग रहे हैं जबकि इसमें 1950 के दशक से चली आ रही फिशन तकनीक का इस्तेमाल होने वाला है।
इस बीच, फ्रांस में ITER फ्यूजन रिएक्टर 70 फीसदी बन चुका है। उम्मीद है कि 2025 में यहां प्लाज्मा तैयार हो जाएगा। यहां से 500 मेगावॉट बिजली मिलेगी, जो लिवरपूल के आकार के शहर के लिए पर्याप्त होगी। यूके एटॉमिक एनर्जी अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी इयान चैपमैन कहते हैं, "ITER के बारे में बहुत कुछ ऐसा है जो विज्ञान गल्प की तरह लगता है।"