दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो किसी न किसी वजह से रहस्यमय बनी हुई हैं। ऐसी ही एक जगह दक्षिण अमेरिका में एंडीज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित देश चिली में है। दरअसल, यहां एक सुनसान आइलैंड है, जहां 900 के करीब रहस्यमय मूर्तियां हैं, जिनके बनने के बारे में अनुमान तो बहुत लगाए जाते हैं, लेकिन असल में इन्हें क्यों बनाया गया था, अभी तक एक रहस्य ही बना हुआ है।