हैचबैक कार सेगमेंट में Hyundai Grand i10 Nios उन गिनी-चुनी कारों में शुमार है, जो नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। हालांकि पेट्रोल पावरट्रेन वाले Grand i10 Nios BS6 के माइलेज डीटेल्स का खुलासा पहले ही हो चुका है। अब Grand i10 Nios BS6 के डीजल इंजन के माइलेज की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
माइलेज
Grand i10 Nios BS6 के डीजल वेरिएंट में 1.2-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 25.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। Nios कार में यह माइलेज 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलता है।
विज्ञापन
3 of 7
hyundi grand i10 nios launched
- फोटो : Amar Ujala
BS4 से कम हुआ माइलेज
Hyundai Nios ने पिछले साल इस कार को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेटेड पेट्रोल इंजन और BS4 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया था। एक अप्रैल से नए और कड़े ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू होने के बाद कंपनी ने डीजल इंजन को कुछ दिनों पहले BS6 मानकों के साथ अपडेट किया है। पुराने BS4 इंजन की तुलना में अपडेटेड इंजन में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ कार के माइलेज में 1.1 किलोमीटर प्रति लीटर की कमी आई है।
4 of 7
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Amar Ujala
इंजन
Grand i10 Nios BS6 डीजल इंजन का पावर और टॉर्क आउटपुट पहले वाले इंजन के जैसा ही है। Nios के 1.2-लीटर डीजल इंजन 75hp का पावर और 190Nm टॉर्क पैदा करता है। Grand i10 Nios का 1.2-लीटर डीजल इंजन 5-स्पीड मैन्युअल के साथ-साथ एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में भी मिलता है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Grand i10 Nios Turbo Rear
- फोटो : Social Media
Ford Figo से सीधा मुकाबला
Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) ने अपना डीजल वेरिएंट बंद कर दिया है। जिसके बाद अब Grand i10 Nios डीजल वेरिएंट का मुकाबला Ford Figo (फोर्ड फिगो) के डीजल वेरिएंट से है। Figo में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100hp का पावर और 215Nm का टॉर्क पैदा करता है। Grand i10 Nios की तुलना में Figo के डीजल इंजन का पावर आउटपुट ज्यादा है। Nios की तुलना में Figo में 25hp ज्यादा पावर और 25Nm ज्यादा टॉर्क मिलता है।
विज्ञापन
6 of 7
Grand i10 Nios Review
- फोटो : Amar Ujala
माइलेज में मुकाबला
Ford Figo BS6 डीजल का माइलेज 24.4 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो Nios की तुलना में 0.7 किलोमीटर प्रति लीटर कम है। Figo डीजल BS4 का माइलेज 25.5 किलोमीटर प्रति लीटर था। वहीं BS4 की तुलना में Figo डीजल BS6 का माइलेज 0.9 किलोमीटर प्रति लीटर कम हुआ है।
कीमत
Grand i10 Nios BS6 के डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.75 लाख है जो 8.04 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Figo BS6 डीजल की कीमत 6.86 लाख से शुरू होकर 7.85 लाख रुपये तक जाती है।