राजस्थान किलों का गढ़ है और हर किले की अपनी एक अलग दांस्ता है। इन्हीं किलों में से एक हैं राजस्थान के अलवर जिले की अरावली पर्वतमाला में स्थित भानगढ़ किला। ये किला पहाड़ियों पर ढलान वाले इलाके में तल पर स्थित है। यह किला सुंदर वास्तुकला, मंदिर, और उद्यान से सज्जित है, लेकिन अब ये एक खंडहर में तब्दील हो चुका है, जो देखने में काफी भयानक लगता है। यह किला अपनी बनावट की वजह से कम और अपने भूतिया किस्सों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहता है। यहां पर किले के भीतर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी कई अजीब अनुभव हुए हैं, यहां पर लोगों का कहना है कि किले के भीतर कुछ संदिग्ध घटनाएं महसूस की गई हैं। इस किले को लेकर कई कहानियां भी प्रचलित हैं। इस किले के पास के लोग भी किले के पास जाने के कतराते हैं।