फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा गांव, जहां कभी नहीं होती बारिश, तस्वीरें कर देंगी हैरान

Wed, 18 Mar 2020 10:25 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस गांव में नहीं होती कभी बारिश! - फोटो : Social media
दुनिया में एक से एक हैरान करने वाली जगहें हैं, जिनकी खूबियां रोमांचित कर देती हैं। जैसे कि मेघालय का मासिनराम गांव, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश होती है, लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां कभी बारिश ही नहीं होती। ऐसा नहीं है कि यह जगह कोई रेगिस्तान है, बल्कि यह एक गांव है, जहां लोग रहते हैं।  

विज्ञापन

2 of 5
अल-हुतैब गांव - फोटो : Social media
इस गांव का नाम अल-हुतैब है, जो यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में स्थित है। यहां अक्सर पर्यटक आते रहते हैं और शानदार नजारे का लुत्फ उठाते हैं। यहां पहाड़ों की चोटी पर भी इतने खूबसूरत घर बनाए हुए हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अल-हुतैब गांव - फोटो : Social media
यह गांव पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गांव के चारों ओर का वातावरण वास्तव में काफी गर्म है। हालांकि सर्दियों के दौरान सुबह के समय वातावरण बहुत ठंडा होता है, लेकिन जैसे ही सूरज उगता है, लोगों को गर्मियों का सामना करना पड़ता है। 

4 of 5
अल-हुतैब गांव - फोटो : Social media
ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने वाला यह गांव अब 'अल-बोहरा या अल-मुकरमा' लोगों का गढ़ है। इन्हें यमनी समुदाय कहा जाता है। ये मुहम्मद बुरहानुद्दीन के नेतृत्व वाले इस्माइली (मुस्लिम) संप्रदाय से आते हैं, जो मुंबई में रहते थे। साल 2014 में अपनी मृत्यु तक हर तीन साल में वो इस गांव का दौरा करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल-हुतैब गांव - फोटो : Social media
इस गांव की सबसे खास बात ये है कि यहां कभी बारिश नहीं होती। इसकी वजह ये है कि ये गांव बादलों के ऊपर बसा हुआ है। बादल इस गांव के नीचे ही बनते हैं और बरस जाते हैं। यहां का नजारा ऐसा है, जैसा शायद ही आपने कभी कहीं देखा होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें