फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध: पत्नी को दी ऐसी सजा, कांप जाए रूह

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी अपनी बदहाल कानून व्यवस्था के लिए बदनाम रहा बिहार फिर उसी पटरी पर लौटता जा रहा है, कुछ दिन पहले जहां सैकडों की भीड़ के सामने एक विधवा को जिंदा जलाने की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था वहीं फिर एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाएं।
विज्ञापन


बिहार के नालंदा जिले में एक पति ने पत्नी को सिर्फ इसलिए जिंदा जलाकर मार डाला क्योंकि वह उसके अवैध संबंधों का विरोध करती थी। पत्नी की रोज की टोका टोकी पर भड़के पति ने उसे ऐसी दर्दनाक मौत दे दी कि हर कोई हैरान है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार नालंदा जिले के निजय गांव का है, जहां पति ने पत्नी को जिंदा जला डाला। मामला अवैध संबंधों का था।
Trending Videos
विज्ञापन

विरोध करने पर प्रताड़ित करता था पति

पुलिस के अनुसार महिला के भाई सिंकू कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी आरोपी महेश यादव से 2009 में हुई थी। सिंकू के अनुसार उसके जीजा महेश यादव के उसकी एक रिश्ते की साली से अवैध संबंध थे, जिनका उसकी बहन अक्सर विरोध करती थी।

इस पर उसके साथ रोज मार पीट की जाती थी। पति महेश उसे रोज प्रताडि़त और मारपीट करता था। आरोप है कि पति के गलत कार्यों का विरोध करने पर ही उसे जलाकर मार डाला गया।

मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी तक सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें