फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद से जुड़ी महिला ने खुद बनाया वीडियो : भोजपुरी सिंगर से मुलाकात करा सिपाही ने झांसा दिया, फिर बेहोश कर रेप

Wed, 25 Jan 2023 04:38 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Rape charge on Bihar Police Contable : राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेताओं से परिचय रखने वाली महिला सदस्य और भोजपुरी गायिका ने बिहार पुलिस के एक सिपाही पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी पीड़िता ने मीडिया को दिया है। 
विज्ञापन
अक्टूबर से तीन जिलों में घूम रही, अब जाकर एसपी के निर्देश पर केस दर्ज हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेताओं से परिचय रखने वाली महिला सदस्य और भोजपुरी गायिका ने बिहार पुलिस के एक सिपाही पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। बक्सर महिला थाना में केस दर्ज हो गया है। घटना का वीडियो भी पीड़िता ने मीडिया को दिया है। वीडियो में आरोपी सिपाही का घिनौना कांड कैद है। पीड़िता भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव को भी आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगा चुकी है और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास भी फरियाद कर चुकी है। उसके बावजूद ताजा हालत यह है कि आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए तीन थाना की पुलिस प्रयास ही कर रही है।

विज्ञापन


बेहोशी टूटी तो हालत देख प्रमाण के लिए वीडियो बनाया
पीड़ित महिला के अनुसार पिछले दो साल से वह भोजपुरी गाना में सफलता के लिए संघर्ष कर रही थी। उसी दौरान उसका संपर्क एक एक यूट्यूब पत्रकार से हुआ, जिसने उसका संपर्क बिहार पुलिस के अग्निशमन विभाग में आरा के एक सिपाही से यह कहकर करवाया कि इनकी पहचान भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत ऊपर तक है। यह आपको स्टार बनवा देंगे। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी है। पीड़िता के अनुसार भोजपुरी में आगे बढ़ाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये नकदी लिए गए। इसके बाद दो गाना गाने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ तो आगे गाने की बात करती रही। लगातार टालते रहे सिपाही ने एक दिन बक्सर बुलाया कहा कि एक बड़ी महिला गायिका से मीटिंग कराएंगे। 9 अक्टूबर को उसने भोजपुरी की बड़ी गायिका से राह चलते मेरी मुलाकात कराई और फिर कोल्ड ड्रिंक्स ले कर आया। कोल्ड ड्रिंक्स का स्वाद सही नहीं लगा तो मना करने लगी। इसपर सिपाही ने कहा कि ठंडा नहीं होने के कारण ऐसा स्वाद है। यह सब बताते-बताते मुझे चक्कर आने लगा। इसपर उसने कहा कि मेरे कमरे पर आराम कर लो, सुबह ट्रेन से चली जाना। इसके बाद कब कमरे में पहुंचे और कब सोए, कुछ पता नहीं चला। सुबह 3 बजे मेरी नींद खुली तो देखा कि मेरे शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है और मेरे बेड पर ही सिपाही अर्धनग्न सोया है। समझ में आ गया कि सिपाही ने मेरे साथ गलत काम किया गया है। फिर हमने एक छोटा-सा वीडियो बनाया और कपड़े पहन कर रात में ही भाग गए।

विज्ञापन

राजद की महिला कार्यकर्ता ने जिस सिपाही पर लगाया है आरोप। - फोटो : Social Media
तीन जिलों में घूमने के बाद एक महीने पर केस
इस घटना के बाद फतुहा, आरा और बक्सर के कई थानों में हम दौड़ते रहे, लेकिन तीन महीना बीत जाने के बाद भी केस नहीं दर्ज किया जा रहा था। अब एसपी से मिलने के बाद महिला थाना बक्सर में केस लिया गया है। पीड़ित महिला ने कहा कि मेरी इज्जत के साथ दो लाख रुपये भी सिपाही ने ले लिए। सिपाही से मिलाने वाला तथाकथित पत्रकार भी साजिश में शामिल है। बक्सर महिला थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि अग्निशमन विभाग के सिपाही पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला का मेडिकल भी करा दिया गया है। सिपाही की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें