फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : बेउर जेल में बंद कैदी का शराब पीते वीडियो वायरल, जांच के निर्देश

Sun, 09 Jan 2022 11:19 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस के पहुंचने के पहले ही कैदी और उसके साथ रहे पुलिसकर्मी वहां से निकल चुके थे। उसके बाद पुलिस ने होटल के मैनेजर और कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना स्थित आदर्श केंद्रीय कारा में बंद कैदी का शराब पीते वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। बताया जाता है कि बीते दिनों बेउर जेल से एक कैदी पटना के पीएमसीएच में इलाज कराने के लिए गया था। इसके बाद वह पुलिस के साथ पटना के एक होटल में शराब पीने चला गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने के पहले ही कैदी और उसके साथ रहे पुलिसकर्मी वहां से निकल चुके थे। उसके बाद पुलिस ने होटल के मैनेजर और कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कैदी शराब पीते हुए दिख रहा है। इस मामले में जेल आईजी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि वायरल वीडियो के विषय में बेउर जेल के अधीक्षक से रिपोर्ट ली जाएगी। यदि इस मामले में जेल का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी शामिल होगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें