फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति जनगणना: कांग्रेस ने किया सीएम नीतीश का समर्थन, कहा- भाजपा की अनुमति का इंतजार किए बिना आगे बढ़ें

Sun, 09 Jan 2022 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की अगुवाई वाली राजद (राष्ट्रीय जनता दल)  की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में रुख प्रदर्शित जाने के बाद अब कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री को पूरा समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विवाद का मुद्दा बने जाति जनगणना को लेकर अब कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करने की बात कही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने रविवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना को लेकर हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरा समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन


शर्मा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह अपने सहयोगी दल भाजपा की अनुमति का इंतजार किए बिना प्रदेश में जाति आधारित जनगणना करवाएं। इस मामले पर बीते दिनों राज्य के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी नीतीश का समर्थन करने का रुख प्रदर्शित किया था।

'सीएम नीतीश कुमार आगे बढ़ें, कांग्रेस पूरी तरह उनके साथ'
जाति आधारित जनगणना को लेकर अजीत शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री सर्वदलीय बैठक आयोजित करवाना चाहते हैं... लेकिन भाजपा इस बात से सहमत होती नहीं दिख रही है… नीतीश कुमार को आगे बढ़ना चाहिए, इस मुद्दे पर कांग्रेस पूरी तरह उनके साथ है।'
विज्ञापन


पूर्व में जाति जनगणना का समर्थन कर चुकी है बिहार भाजपा
उल्लेखनीय है कि पूर्व में बिहार भाजपा ने जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया है। उसके विधायकों ने विधानसभा में दो बार सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों के समर्थन में मतदान किया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने यह मांग अस्वीकार कर दी है।

सर्वदलीय बैठक के लिए भाजपा की अनुमति नहीं मिल रही है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की थी। लेकिन, इसका कोई परिणाम नहीं निकला था। मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि हम इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक करना चाहते हैं, जिस पर भाजपा की अनुमति अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें