ताजा मामला जितना थाना क्षेत्र से सटे भारत नेपाल बॉर्डर की है। जहां बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 71वीं बटालियन और जितना थाना की पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मादक पदार्थ अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर की पहचान जितना थाना क्षेत्र के आगरा का रहने वाला सचिन कुमार दास व दूसरे अनिल बैठा के रूप में हुई है।
दो तस्कर को गिरफ्तार किया
एसएसबी की 71वीं बटालियन के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी के भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है। जिसके बाद एसएसबी व जितना थाना के संयुक्त ऑपरेशन में दो लोगों को पिलर संख्या 359/10 से लगभग 2.5 किलोमीटर के आसपास भारतीय क्षेत्र में तलाशी के दौरान 1 किलो 900 ग्राम अफीम के साथ दो भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। साथ में उसके पास साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।