फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कोल्डड्रिंक पीते ही होने लगी खून की उल्टी, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

Mon, 18 Apr 2022 11:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बिहार में शेर रेलवे स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक पीने से दो युवकों की तबीयत खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से कमा कर ट्रेन से गोपालगंज लौटे थे।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शेर रेलवे स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक पीने से दो युवकों की तबीयत खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से कमा कर ट्रेन से गोपालगंज लौट रहे थे। स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद दोनों की तबीयत खराब हो गई। दोनों को खून की उल्टियां शुरू हो गईं। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां के इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज जारी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान शैलेंद्र कुमार महतो और रमेश महतो के रूप में हुई है। दोनों चेन्नई में रह कर काम करते थे। सोमवार को दोनों घर जाने के दौरान शेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रूकने पर दोनों ने वहां स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक खरीद कर पी। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में दोनों युवकों ने थाने को फोन कर सूचित किया। जिसके बाद मौके पर आकर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, मामले की जानकारी पाने के बाद सिधवलिया थाना की पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक को जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें