बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और लापरवाही का मामला एक बार फिर सामने आया है। यहां चार दिन पहले पैदा हुए एक लड़के को लड़की बताकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। हाजीपुर का यह मामला हैरान कर देने वाला और परिजनों पर दुखों के पहाड़ के टूटने जैसा है।
विज्ञापन
हाजीपुर सदर अस्पताल लाते हुए गाड़ी में नवजात का जन्म हुआ था। रजिस्टर में एंट्री से लेकर परिजनों तक को बताया गया कि लड़का हुआ है। चार दिन इलाज के बाद जब बच्चे की मौत हुई तो परिवार को लड़की का शव सौंप दिया गया।