फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrah News: बाइक से जा रहे दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 18 Apr 2024 11:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Arrah News: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही मोड़ के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया था। हादसे में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी है।

विज्ञापन
दो चचेरे भाइयों का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही मोड़ के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया था। इस हादसे में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी है। जिसका इलाज आरा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मृत किशोर बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी अर्जुन चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। वह इस बार मैट्रिक की परीक्षा देकर पास हुआ था।

विज्ञापन


जबकि मृत किशोर का चचेरा भाई शंभू चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार है। मृत किशोर के पिता अर्जुन चौधरी ने बताया कि रॉकी गांव में टेंट हाउस चलाता है। इसी सिलसिले में मेरे बेटे मनीष कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर वह आर लाइट लेने के लिए गया हुआ था। तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी रिश्तेदारों से मिली। 

इलाज के दौरान मनीष की मौत
घटना सूचना मिलने के बाद जब आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां मनीष और रॉकी बुरी तरह जख्मी थे। आरा सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। भाई रॉकी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें