फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डॉक्टर से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन अपराधी गिरफ्तार; तीनों के पास से एक किलो गांजा भी बरामद

Sat, 09 Sep 2023 01:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Police: सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिशनपुर थाना क्षेत्र के दरभंगा समस्तीपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से गांजा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित डॉक्टर मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा शहर के एक चर्चित डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में दरभंगा पुलिस तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधी समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस पकड़े गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के अललपटी चौक स्थिति यूरो स्टोन क्लीनिक के संचालक व जीडी गोयनका स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार से बुधवार को फोन कर उनसे रंगदारी की मांग की गई थी। साथ ही रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। डॉक्टर ने इस मामले लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ जब्त कार से एक किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में समस्तीपुर जिले के लक्ष्मीपुरा वार्ड नंबर 16 के निवासी नीति धाम प्रताप सिंह, रोसड़ा अनुमंडल निवासी  रविशंकर पाठक और उदय शंकर चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं, जिनसे चिकित्सक से रंगदारी की मांग की गई थी।
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिशनपुर थाना क्षेत्र के दरभंगा समस्तीपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को अंजान नंबर से डॉक्टर मनोज कुमार को फोन कर रंगदारी की मांग की गई थी। अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। उसके बाद चिकित्सक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले के नंबर को ट्रेस कर लोकेशन का पता किया। इस बीच नंबर का लोकेशन बिशनपुर थाना क्षेत्र में पाया गया। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कार सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें