फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए लुक में लालू के लाल: कपिल शर्मा शो में जल्द नजर आएंगे तेज प्रताप, बोले- शो के लोग फ्लाइट का टिकट भेजते हैं तो जाऊंगा

Sun, 29 Aug 2021 09:44 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

तेज प्रताप यादव अपने बयान और व्यवहार के कारण लगातार खबरों में रहते हैं। हाल में उन्होंने अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को हिटलर करार दिया था, जिसको लेकर पार्टी में अंदरुनी कलह शुरू हो गई थी, लेकिन लालू यादव के दखल के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप राजनीति से इतर भी चर्चा में रहते हैं। कभी भोलेनाथ बनते हैं, तो कभी कृष्ण का रूप धारण कर बांसुरी बजाते कैमरे के सामने आते हैं। इतना ही नहीं वह मॉडलिंग की दुनिया में भी कैट वॉक करते नजर आते हैं। कुछ ना कुछ करके वह हमेशा लाइमलाइट में रहना चाहते हैं। अब खबर आ रही है कि वह कॉमेडी शो में भाग लेंगे। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में जल्द ही नजर आएंगे। दिल्ली से लौटने के बाद पटना में पार्टी कार्यालय पहुंचकर खुद ही उन्होंने यह जानकारी दी। तेज प्रताप ने कहा कि कॉमेडी शो की टीम ने संपर्क किया है, अगर फ्लाइट का टिकट भेजते हैं तो जरूर जाऊंगा। 

विज्ञापन


 वह शुक्रवार को ही दिल्ली से पहले वृंदावन गए फिर पटना लौटे। इस अंतर्विरोध के कारण अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से भी संबंध खराब कर चुके हैं। बीते दिनों पटना में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला था। तेज प्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय सिंह पर आरोप लगाते हुए इन्हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग की थी, लेकिन तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए लालू यादव से शिकायत की, जिसके बाद रक्षाबंधन पर दोनों भाई दिल्ली आए थे। क्योंकि तेज और तेजस्वी की छह बहने दिल्ली और उसके आसपास ही रहती हैं। रक्षाबंधन पर सभी दिल्ली में जुटते हैं। 

लालू यादव की समझाइश के बाद तेज प्रताप पड़े नरम
सूत्रों की मानें तो इसी दौरान पिता लालू यादव ने तेज प्रताप को शांत रहने की सलाह दी है। लालू यादव ने तेज प्रताप को अनर्गल बयानबाजी नहीं करने को कहा है। राजद प्रमुख लालू यादव के समझाने के बाद तेज प्रताप फिलहाल शांत हैं। पिछले दिनों तेज प्रताप अपने दोस्तों के साथ दिल्ली के मॉल में घुमते नजर आए थे। उसके बाद वह पटना लौट गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें