राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सभी को हैरान करते हुए अपने बड़े भाई तेज प्रताप की साली करिश्मा राय को राजद में शामिल कर लिया। तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय के बड़े भाई विधानचंद्र राय की बेटी डॉक्टर करिश्मा ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है और इसके साथ ही बिहार में चर्चा चल पड़ी है कि आखिर तेजस्वी ने यह फैसला क्यों लिया है।
क्योंकि सभी जानते हैं कि चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या की शादी लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप से हुई थी, लेकिन दोनों के तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। चंद्रिका राय लालू परिवार से खफा होकर पार्टी भी छोड़ने की बात कह चुके हैं।