घटना के पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मरने वाले लड़के का नाम ताहिर है। परिवार को जैसे ही खबर मिली सब पोखर की तरफ भागने लगे। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
बिहार के सीवान में एक किशोर की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। 17 वर्षीय शुक्रवार की शाम पोखर में मछली पकड़ने के लिए गया। घटना के पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मरने वाले लड़के का नाम ताहिर है।
विज्ञापन
परिवार को जैसे ही खबर मिली सब पोखर की तरफ भागने लगे। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा मोटर चलाकर गांव स्थित पोखर में मछली मारा जा रहा था। जहां ताहिर भी पोखर में मछली मार रहा था, तभी बिजली के तार की चपेट में आ गया।
घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में लोगों ने इलाज के लिए सीवान के लिए लेकर निकले तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक तीन भाई व छह बहनों में सबसे छोटा था। इस घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
ताहिर के पिता का पहले ही स्वर्गवास हो गया है। बिजली के तार से करंट लगने से ताहिर की मृत्यु होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ताहिर अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके मौत पर विलाप कर रहे परिजनों ने बताया कि वह सभी का दुलारा था। वही उसकी मृत्यु के बाद उसकी मां गहरी सदमे में है वह रोते-रोते बार-बार बेहोशी की हालत में चली जा रही है।