बिहार के धनबाद मंडल के पाथरडीह स्टेशन पर 25 मई 2023 से गाड़ी संख्या 13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। अब तक इस ट्रेन का पाथरडीह स्टेशन पर सिर्फ परिचालनिक ठहराव था। लेकिन अब 25 मई से 2023 से वाणिज्यिक ठहराव भी शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वर्णरेखा एक्सप्रेस से पाथरडीह आवागमन सुलभ हो जाएगा।
गाड़ी संख्या 13301 धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 25 मई से 06.25 बजे पाथरडीह स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 06.35 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 13302 टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 25 मई से 20.30 बजे पाथरडीह स्टेशन पहुंचकर 20.40 बजे प्रस्थान करेगी।