फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supaul Road Accident: बाप-बेटे की सड़क हादसे में मौत, मां की हालत गंभीर, गाड़ी जप्त

Sat, 25 Mar 2023 01:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul Road Accident: बिहार के सुपौल जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पर सीएसपी से पैसे निकालकर लौट रहे बाप-बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, हादसे का शिकार हुई मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के किशनपुर थाना अंतर्गत खखई गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला। हादसे में बाप-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 45 साल की जख़्मी महिला सदर अस्पताल में इलाजरत है। हालांकि, किशनपुर थाने की पुलिस ने स्कॉर्पियो को जप्त कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


बता दें कि बाइक पर सवार मृतक अशोक मुखिया (46) और उनका बेटा विशाल कुमार (18) हैं। जबकि अशोक मुखिया की पत्नी नीलम देवी (45) किसनपुर थाना इलाके के मौजहा गांव के वार्ड नंबर चार की निवासी के रूप में पहचान हुई है। किशनपुर थानाध्यक्ष महबूब आलम ने बताया कि अशोक मुखिया अपने बेटे और पत्नी के साथ शुक्रवार देर शाम कदमपुरा हॉल्ट के समीप ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये निकालने के लिए आया था। विशाल कुमार बाइक चलाकर अपने पिता और माता को ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचकर दस हजार रुपये की रकम निकालकर वापस देर रात लौट रहा था। इस दौरान खखई के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी के द्वारा जबरदस्त ठोकर मार दिया। इस दरमियान बाइक चालक बेटे और पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना...
राहगीरों द्वारा किशनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने जख्मी नीलम देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट करा दिया। स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर, किशनपुर थानाध्यक्ष महबूब आलम ने बताया, गाड़ी को जप्त कर ली गई है। वहीं, दोनों पिता और पुत्र के शव को कब्जे में लेकर कागजी कानूनी प्रक्रिया करने के उपरांत सुपौल सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जबकि मृतक के रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी महिला का हाल-चाल में जुटे हैं। 
विज्ञापन


मृतक के बेटे किशन कुमार ने बताया कि वो पांच भाई और एक बहन हैं, जिसमें सबसे बड़ा भाई दीपक मुखिया पंजाब में मजदूरी कर घर चलाता है। वहीं, मृतक के पिता और 18 साल का बड़ा भाई भी पंजाब में मजदूरी कर घर चलाता था। पिता और भाई की मौत की खबर सुनने के साथ ही घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें