फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishanganj: ईंटों से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने 10 साल के बच्चे को रौंदा, मौके पर मौत, परिजनों ने रास्ता जाम किया

Wed, 22 Mar 2023 10:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज में बंगाल जा रहे ईंटों से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने 10 साल के बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में एक दस साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने रास्ते को घंटों तक जाम रखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज में ईंटों से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने 10 साल के बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने घंटों तक नेशनल हाईवे को जाम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जाम की सड़क - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को सुखानी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के गंभीरगढ़ चौक के पास ईंट से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक बंगाल जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने अनियंत्रित होकर एक बच्चे को रौंद दिया। इससे मौके पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान गंभीरगढ़ निवासी मोहिद्दिन के पुत्र मोहम्मद रिहान (10) के रूप में हुई है। वहीं, ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सड़क को घंटों तक जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया।

वहीं, सुखानी पुलिस और पौआखाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत करवाया और जाम हटवाया। साथ ही थाना अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें