गौरव बढ़ाने वालों का बिहार दिवस पर सम्मान सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार को इसी साल पद्मश्री सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर किया सम्मानित। लॉकडाउन के दौरान ज्योति कुमारी बीमार पिता को गुरुग्राम से साइकिल पर बैठा 1200 किमी दूर दरभंगा लेती चली आई। कोरोना काल में सारण निवासी पहली कक्षा के पाल साक्षी ने ऑनलाइन म्यूजिकल शो से 10 हजार रुपये जुटा पीएम केयर्स को भेजे थे। नदी से निकले मगरमच्छ को भाई पर हमला करते देख बहादुरी से उसे बचाने पर बेतिया के धीरज को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी मिला है। ज्योति की चर्चा पूरी दुनिया में रही। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साइकिल गर्ल के जज्बे की सराहना की थी। युवा शक्ति, बिहार की प्रगति थीम पर आयोजित 'बिहार दिवस' में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया सभी का सम्मान। बिहार की बाकी खबरों के लिए पढ़ें अमर उजाला