फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान उत्पाद विभाग ने बरामद की 117 कार्टन शराब; कार से ले जाई जा रही थी बड़ी खेप, एक तस्कर गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Liqour Ban: उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन कुमार ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब माफिया को एक कार और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। हालांकि तीन शराब तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर और बरामद की गई शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी  कर 117 कार्टन शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तीन आरोपी टीम की आंखों में धूल झोंक कर मौके से फरार होने हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त जानकारी मिली थी कि जीरादेई थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप आने वाली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना को ध्यान में रख कर उत्पाद विभाग ने अपनी टीम बनाकर जीरादेई थाना क्षेत्र के नंदा पाली विद्यालय के पास छापेमारी की, जहां भगदड़ मच गई। वहीं, टीम ने शराब से लदी कार को बरामद कर लिया। उसमें 117 कार्टन शराब रखी थी, जिसकी बाजार कीमत लगभग लाखों में आंकी गई है। वहीं, पकड़े गए आरोपी की पहचान आंदर थाना क्षेत्र निवासी बलेंद्र यादव के बेटे धर्मेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं, तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनके नाम हुसैनगंज निवासी राजन यादव, जीरादेई निवासी ब्रजेश यादव और हुसैनगंज निवासी मंटू कुमार हैं। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग छापेमारी कर रही है।

उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब माफिया को एक कार और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में शामिल सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय और यशवंत पटेल जो एएसआई और एसआई श्वेता कुमारी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें