फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डॉक्टर के पति की संदिग्ध मौत; पत्नी से चल रहा था मनमुटाव, मौत से पहले की थी वीडियो कॉल पर बात

Fri, 21 Jun 2024 05:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: इस मामले में भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में एक 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव उसके घर से ही बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव निवासी शिवजी साह के बेटे पंकज कुमार गुप्ता का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद हुआ। उसके नकी पर चोट का काला निशान, मुंह से खून निकला हुआ था और दाहिने कंधे पर भी खून लगा हुआ था। कपड़ा हटाकर देखने पर छाती के पास खून के धब्बे मिले। युवक ने मौत से कुछ देर पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर बात भी की थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। फिर मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पंकज कुमार गुप्ता की शादी यूपी के देवरिया जिले के सलेमपुर में हुई थी। पंकज की पत्नी बीएएमएस डॉक्टर है, जो बीते पांच महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। पंकज एक सप्ताह पूर्व ही अपने ससुराल गया था, जहां से वह नाराज होकर बनियान और अंडरवेयर पहने अपने घर आ रहा था। इसी बीच यूपी पुलिस की नजर युवक पर पड़ी और युवक को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवक के ससुराल वालों को जानकारी मिलने के बाद युवक को पुलिस से मुक्त कराया गया। पुलिस से मुक्त होने के बाद बुधवार को युवक अपने गांव हुस्सेपुर चला आया। इसी बीच शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव उसके घर से ही बरामद हुआ है। पंकज की डेढ़ साल की एक बच्ची है, जो अपनी मां के पास है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें