फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में मां की मौत पर बेटे ने बांटी मिठाइयां, नर्तकियों से कराया अश्लील गानों पर डांस; जानें मामला

Fri, 04 Oct 2024 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में मां की मौत पर बेटे द्वारा मिठाई बांटे जाने और नर्तकियों से अश्लील गानों पर नृत्य करवाने के मामले पर विवाद उत्पन्न हो गया है। हालांकि मृतका के बेटे ने अपनी सफाई दी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मां के देहांत पर मिठाई बांटते शैलेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के पहाड़पुर गांव में एक अनोखा और विवादास्पद मामला सामने आया है, जिसमें एक बेटे ने अपनी मां की मौत पर गम के बजाय जश्न मनाया। यह मामला तब और चर्चा में आया जब बेटे ने न सिर्फ मिठाइयां बांटी, बल्कि ऑर्केस्ट्रा की नर्तकियों को बुलाकर डीजे पर अश्लील गानों पर नृत्य भी करवाया। घटना ने गांव और जिले भर के लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि मृत्यु के बाद आमतौर पर शोक व्यक्त किया जाता है। लेकिन यहां उल्टा माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

 
प्राकृतिक मौत पर बेटे ने मनाई खुशी
जानकारी के मुताबिक, सुदामा देवी (75) की प्राकृतिक मृत्यु के बाद उनके बेटे शैलेश सिंह ने उनकी शव यात्रा धूमधाम से निकाली। शव यात्रा के दौरान ट्रॉली पर डीजे की अश्लील धुनों पर नर्तकियों द्वारा नृत्य कराया गया। गांव के छोटे बच्चे भी इस नृत्य और संगीत में शामिल होकर नाचते नजर आए। शव यात्रा पहाड़पुर गांव से शुरू होकर सत्तर घाट स्थित श्मशान घाट तक पहुंची। जहां सुदामा देवी का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


लोगों ने घटना की आलोचना की
हालांकि इस घटना की स्थानीय बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे मां की मौत पर असम्मानजनक और मातृत्व शक्ति का अपमान बताया। समाज में यह परंपरा नहीं है कि किसी की मृत्यु पर जश्न मनाया जाए, चाहे वह व्यक्ति कितना भी बुजुर्ग क्यों न हो। आमतौर पर मृत्यु एक दुखद घटना मानी जाती है और इसे शोक के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन

 
‘गम भी था और खुशी भी’
वहीं, मृत महिला के बेटे शैलेश सिंह ने अपने इस कृत्य को लेकर कहा कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। उनकी मृत्यु से एक तरफ गम था, तो दूसरी तरफ खुशी भी थी। हालांकि, उनकी इस प्रतिक्रिया को समाज में नकारात्मक रूप से देखा जा रहा है और इसे गलत परंपरा की शुरुआत के रूप में समझा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें