फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj News: मुखिया प्रतिनिधि को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार

Thu, 03 Oct 2024 05:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज जिले में मुखिया प्रतिनिधि को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुखिया प्रतिनिधि ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मुखिया प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज में कटेया थाना क्षेत्र के करकटहां पंचायत के मुखिया सपना देवी के पति कमलेश राम को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उसके बाद पीड़ित मुखिया प्रतिनिधि ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़ित मुखिया प्रतिनिधि ने कटेया थाने में दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार को समय करीब 11 बजे मेरे मोबाइल नंबर पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति के द्वारा गाली देते हुए मेरी पत्नी सपना देवी को मुखिया पद से जितना जल्दी हो सके रिजाइन करवाने की बात कही गई। रिजाइन नहीं करने पर दो दिन के अंदर जान से मार देने की धमकी दी गई। उसके बाद मैंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया।

इसी बीच दोबारा शाम पांच बजे दूसरे नंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज आने लगा, जिसमें जान से मारने की धमकी देने लगा। मुखिया पद से त्याग पत्र नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी देने लगा। धमकी भरे फोन और मैसेज से मैं और मेरा पूरा परिवार डरा एवं सहमा हुआ है। इस मामले में पुलिस पीड़ित मुखिया प्रतिनिधि के दिए तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। विदित हो कि सपना देवी करकटहां पंचायत की लगातार दूसरी बार मुखिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें