फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा के मढ़ौरा ITI में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, अमनौर में अमृत सरोवर का अवलोकन

Thu, 12 Sep 2024 02:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

छपरा के मढ़ौरा स्थित आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। साथ ही नेताओं और अधिकारियों संग अमनौर प्रखंड में अमृत सरोवर का अवलोकन किया। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार उद्घाटन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण जिले के अमनौर प्रखंड मुख्यालय स्थित अमृत सरोवर पर्यटक स्थल पहुंचे। जहां स्थानीय भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने उनका स्वागत किया। पर्यटक स्थल परिसर में मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यटक के सौंदर्यीकरण को देखा तथा अपहर के लिए प्रस्थान कर गए। अपहर गांव स्थित हरि जी उच्च विद्यालय पहुंच कर चारदीवारी का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


वहीं, आरएन प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के आठ भवन निर्मण का शिलालेख रखा। विद्यालय परिसर में बने बैड मिंटन कोर्ट, बॉलीबॉल कोर्ट और ओपन जिम का अवलोकन करने के बाद अपहर स्थित शिवालय पहुंचे। अपहर शिवालय परिसर में बिहार सरकार द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओ का स्टॉल लगाया गया था। जहां प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। यहां लाखों की लागत से सोलर स्ट्रीट लाइट योजना सहित अन्य विकास कार्यो का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मढ़ौरा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में नवनिर्मित 300-300 क्षमता के दो छात्रावासों का उद्घाटन तथा अन्य विकास की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। जबकि मढ़ौरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन एवं अवलोकन किया गया। वहीं, अमनौर प्रखंड के अमनौर हरनारायण पंचायत में अमृत सरोवर का अवलोकन किया गया। ग्राम पंचायत राज अपहर में लगाए गए स्टॉल का भ्रमण एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों को चेक, पर्चा और चाभी वितरित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सारण के स्थानीय भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, भाजपा और जदयू के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी तरह से चुस्त और दुरुस्त व्यवस्था को लेकर मजबूती के साथ दिखे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें