फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोतिहारी में तीसरी डकैती, अब रक्सौल इलाके से 50 लाख की लूट कर फरार हुए लुटेरे, पुलिस-एसएसबी पर उठे सवाल

Mon, 24 Apr 2023 08:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

पीड़ित अरुण सिंह ने बताया कि उनके घर में चार रोज बाद जनेऊ का कार्यक्रम होना था। इसको लेकर घर में पूरी तैयारी चल रही थी। रिश्तेदार भी आ गए थे। इसी बीच बीती रात 12 बजे रात को छत से कोई घर में घुस गया। नींद खुली तो चारों तरफ से लगभग 25 से 30 की संख्या में डकैतों ने घेर रखा था। उन्होंने किसी से मारपीट नहीं की, बस सभी को कमरे में बंद करके लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
डकैतों ने पूरा घर किया उलट-पुलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी में डकैतों और लुटेरों का तांडव जारी है। तीन दिन में तीन बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देकर डकैतों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। वहीं, डकैतों को गिरफ्तार करने में मोतिहारी पुलिस अब तक असफल है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर में हुए जाप नेता अभिजीत सिंह और तुरकौलिया में घर डकैती कांड का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं पाई थी। इसी बीच रक्सौल थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में व्यवसायी अरुण सिंह के घर बड़ी डकैती हो गई।

विज्ञापन


करीब तीस डकैत छत से घर में घुसे
रक्सौल थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी अरुण सिंह ने बताया कि उनके घर में चार रोज बाद जनेऊ का कार्यक्रम होना था। इसको लेकर घर में पूरी तैयारी चल रही थी। रिश्तेदार भी आ गए थे। इसी बीच सभी बीती रात खाना खा कर 11 बजे के करीब सोने चले गए। तभी 12 बजे रात को छत से कोई घर में घुस गया। इसके साथ ही सभी ने चारों तरफ से घेर लिया। जब नींद खुली तो चारों तरफ से लगभग 25 से 30 की संख्या में डकैतों ने घेर रखा था। उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की, बस हथियार दिखा कर सभी को कमरे में बंद कर दिया। अरुण सिंह ने बताया कि उसके बाद सभी डाकुओं ने घर में जमकर लूटपाट की। इस दौरान घर में जितना जेवर था, पैसा और रिश्तेदारों के जेवर-पैसा सब लूट कर ले गए। करीब 50 लाख से अधिक के जेवर और पैसे की लूट की गई है।

नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी पर उठ रहे सवाल
अरुण ने बताया कि घटना के दौरान रक्सौल पुलिस और महादेवा एसएसबी कैंप में फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जब डकैत करीब डेढ़ से दो घंटे तक लूटपाट करके चले गए, तब मेरे बड़े लड़के ने थाने पर जा कर घटना की जानकारी दी। तब पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


अब सवाल उठता है कि रक्सौल नेपाल बॉर्डर महादेवा में एसएसबी की चेक पोस्ट है। रात दिन वहां एसएसबी गस्त करती है। फिर इतनी संख्या में डकैत कहां से घुस आए। इसका न तो एसएसबी को पता चला और न रक्सौल पुलिस को, ऐसा कैसे हुआ। एसडीपीओ रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें