फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू का PM मोदी पर निशाना- जमीन नहीं रहती तो पानी और आसमां ही बचता है

Tue, 12 Dec 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। लालू ने मोदी पर कटाक्ष किया और कहा है कि गुजरात में पीएम मोदी को अपनी जमीन खोने का एहसास हो गया है। लालू ने कहा है कि गुजरात चुनाव से विकास के मुद्दे गायब हो गए हैं। साथ ही उन्होंने गुजरात की जनता से सोच समझकर वोट करने की अपील की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लालू ने कसा तंज, 'गुजरात मॉडल पर बात करने में किसका नाना याद आ रहा है'

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, 'ज़मीन नहीं रहती तो पानी और आसमाँ ही बचता ना!' 
  ज़मीन नहीं रहती तो पानी और आसमाँ ही बचता ना! — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 12, 2017

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार की अहमदाबाद में रोड शो कैंसिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा के अंबाजी मंदिर जाने के लिए सी-प्लेन के जरिए साबरमती रिवर फ्रंट से धरोई डैम पहुंचे। 
विज्ञापन

  #Gujarat: Prime Minister Narendra Modi boards sea plane from Sabarmati River in Ahmedabad to reach Dharoi Dam pic.twitter.com/MkbBZTYXFD — ANI (@ANI) December 12, 2017

साथ ही लालू प्रसाद यादव ने गुजरात चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील की है कि वे सोच समझकर ही अपना वोट दें। उन्होंने लिखा है कि 'जीएसटी, नोटबंदी, कालाधन, विकास, आदर्श गाँव, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान और कृषि पर बात क्यों नहीं कर रहे? सोचिए, समझिए और फ़ैसला करिए। धन्यवाद।' 
विज्ञापन

  GST,नोटबंदी,कालाधन,विकास,आदर्श गाँव, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, स्वास्थ्य,शिक्षा,किसान और कृषि पर बात क्यों नहीं कर रहे?

सोचिए, समझिए और फ़ैसला करिए। धन्यवाद — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 12, 2017
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें