फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया का अद्वितीय पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, असम के बांस से बंगाल के आर्टिस्ट ने किया डिजाइन

Thu, 10 Oct 2024 12:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: इस दुर्गापूजा मां दुर्गा के भव्य रूप और खूबसूरत पंडालों के दीदार के लिए लोगों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। लोग पूर्णिया में ही बंगाल वाली रंगत देख पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रेंडशिप क्लब दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गापूजा का भव्य आयोजन किया गया है।
 
विज्ञापन
अद्वितीय पूजा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के कप्तान पाड़ा स्थित फ्रेंडशिप क्लब दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गापूजा का भव्य आयोजन किया गया है। यहां बना पूजा पंडाल अपनी अद्वितीय डिजाइन और भव्यता के साथ शहर के लोगों के लिए एक बड़ा आकर्षण केंद्र बन गया है।

विज्ञापन


पूजा के आयोजन में लगभग 40 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है, जो जिले का सबसे बड़ा बजट वाला पूजा पंडाल है। पंडाल का निर्माण लगभग 2 महीने में पूरा हुआ है, जिसमें 40 से 50 मजदूरों ने काम किया है। पंडाल के निर्माण में लगभग 5 हजार बांस का उपयोग किया गया है, जो असम से मंगवाए गए हैं और पश्चिम बंगाल के आर्टिस्ट ने डिजाइन किया है।

पूजा समिति के अध्यक्ष जय भारत पोद्दार ने बताया कि इस पंडाल का निर्माण लगभग 2 महीने में पूरा हुआ है, जिसमें 40 से 50 मजदूरों ने काम किया है। पंडाल के निर्माण में लगभग 5 हजार बांस का उपयोग किया गया है, जो असम से मंगवाए गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के गंगा रामपुर के आर्टिस्ट रतन सरकार द्वारा पंडाल का डिजाइन किया गया। यह पंडाल अपनी भव्य और आकर्षक डिजाइन के साथ पूर्णिया के लोगों को आकर्षित कर रहा है। पंडाल के ऊपर से आकर्षक बिजली के डेकोरेशन ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है।
विज्ञापन


इस पूजा के आयोजन में लगभग 40 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है, जो जिले का सबसे बड़ा बजट वाला पूजा पंडाल हो सकता है। यह पूजा स्थल शहर के लोगों के लिए एक बड़ा आकर्षण केंद्र बन गया है, जहां लोग अपने परिवार के साथ आकर माता दुर्गा की पूजा कर रहे हैं। इस पूजा स्थल को देखने के लिए शहर के लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग आ रहे हैं। यह पूजा स्थल शहर की संस्कृति और धर्म के प्रति लोगों की श्रद्धा का प्रतीक बन गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें