फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: इस्तीफा देने वाले आईजी शिवदीप लांडे का तबादला, अब यहां रहेंगे; IPS राकेश राठी भेजे गए पूर्णिया

Wed, 09 Oct 2024 07:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के पुलिस महानिरीक्षक बदल दिए गए। IPS शिवदीप लांडे अब पूर्णिया के पुलिस महानिरीक्षक नहीं रहे। उनकी जगह IPS  राकेश राठी को पूर्णिया की कमान सौंप दी गई है। 
विज्ञापन
पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने वाले पूर्णिया के आईजी शिवदीप वामनराव लांडे का तबादला कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने उनकी जगह सीनियर आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया के आईजी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। शिवदीप लांडे फिलहाल पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। उनकी पोस्टिंग यही की गई है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

 

चर्चित आईपीएस शिवदीप लांडे ने 19 सितम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उनके इस्तीफे की चर्चा पूर्णिया सहित पूरे बिहार में जोरशोर से की गयी। शिवदीप लांडे ने त्याग पत्र देकर बिहार को अपनी कर्म भूमि बनाए रखने की बात बताई। माना जा रहा था कि नौकरी छोड़कर लांडे राजनीति में अपना अगला भविष्य तलाशेंगे। लेकिन इन कयासों पर उन्होंने खुद विराम लगा दिया। इस्तीफे के बाद आईजी शिवदीप लांडे के चाहने वालों को उनके इस फैसले से निराशा हुई। कई लोग उनसे मिलने उनके घर तक पहुंच गए थे। हालांकि, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। अब शिवदीप लांडे का तबादला पूर्णिया से पटना कर दिया गया है।

 

बता दें कि शिवदीप लांडे की बेहतर पुलिसिंग की रणनीति की प्रशंसा होती रही है, खासकर पूर्णिया तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूटकांड में उनकी कार्रवाई के बाद। इस मामले में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार पर अनुशासनिक कार्रवाई की गई और सहायक खजांची थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के सभी कर्मी निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा, शिवदीप लांडे ने पूर्णिया सहित सीमांचल के सभी जिलों में कई वर्षों से बंद पड़े मामलों को फिर से खोलने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें