फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट को साइबर अपराधियों ने किया हैक, प्रशासन ने जाहिर की चिंता

Sun, 04 Aug 2024 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: रविवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं चिंता में दिखे। साथ प्रसाशन ने भी इसे लेकर चिंता व्यक्त की। हालांकि शाम को वेबसाइट को साइबर अपराधियों से मुक्त करा लिया गया।
विज्ञापन
पूर्णिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। वेबसाइट हैक हो जाने से काफी नाराजगी है।  इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन भी चिंता व्यक्त की है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक होने से वर्तमान समय में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं का डाटा साइबर अपराधी चोरी कर सकते हैं। साइबर अपराधियों द्वारा विश्वविद्यालय के पोर्टल को करीब एक घंटे से अधिक समय से हैक कर रखा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कई छात्र-छात्राओं सहित छात्र नेता अंकुर यादव ने वेबसाइट को खोलने का प्रयास किया। लेकिन खोलने के दौरान ही स्क्रीन पर उन्हें कई तरह की चीजें दिखने लगीं। इन चीजों को देखकर हर कोई हैरान रह गया। ऐसे में विश्वविद्यालय के पोर्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे कि ऐसे में विभाग अपने डाटा को सुरक्षित कैसे रख पाएगा। हैक होने पर छात्र-छात्राओं ने चिंता व्यक्त करते हुए पोर्टल सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

 
छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों ने अपने मोबाइल स्क्रीन सहित लैपटॉप पर भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट को हैक देखा तो हैरान हो गए। अब देखना होगा कि साइबर अपराधियों द्वारा छात्र-छात्राओं के डाटा की चोरी की गई है या नहीं। हालांकि, इस बात को कहना बड़ा ही मुश्किल है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक किए जाने के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि वेबसाइट लगभग 1:32 बजे से लेकर करीब 4:00 बजे तक अपराधियों द्वारा हैक की गई।
विज्ञापन

 
ऐसे में कई छात्र-नेताओं ने विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए। वहीं, छात्रों के भविष्य पर भी खतरे के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में लोकल 18 की टीम ने जब विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनंत प्रसाद गुप्ता से पूछा तो उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता था। हालांकि, उन्होंने कहा कि जांच कर तुरंत इसे रिकवर कर लिया जाएगा। ऐसे में विभाग के पसीने छूटते दिखे। वहीं, विभाग वेबसाइट को साइबर अपराधियों के चंगुल से निकालने के लिए घंटे भर पसीना बहाते रहे। फिर जाकर 5:30 के बाद साइबर अपराधियों के हाथों से वेबसाइट को बचाया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें