फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Sun, 19 May 2024 01:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea Crime: पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया जिले के भावानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार देर शाम भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर में घटी। जहां पड़ोसी से जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान दुर्गापुर निवासी गणेशी मुखिया के बेटे अरुण मुखिया (42) के रूप में हुई।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि अरुण मुखिया का अपने ही कुछ पड़ोसियों के साथ लगभग दो वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी और आखिर में अब उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार जनता दरबार में मामले की सुनवाई भी हुई, मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। उसके बाद कई बार जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत भवानीपुर थाना में दी, जिसको लेकर कई बार आरोपियों को पुलिस द्वारा डांट-फटकार भी लगाई गई। लेकिन शनिवार देर शाम पड़ोसी अनिल मंडल और उसके बेटे अजय मंडल, सन्नी मंडल अपने अन्य साहियोगियों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे।
 

Trending Videos
विज्ञापन

रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि जब गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने अरुण मुखिया पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद हम लोगों ने आनन-फानन में अरुण को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद, एसआई संजीव रंजन, शम्भू प्रसाद सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें