स्वास्थ्य सेवा शिविर में भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया में बढ़ते डायरिया और लू को देखते हुए भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों स्कूली बच्चे और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त में दवाइयां हासिल कीं। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत के मझुआ गांव स्थित प्लस टू हाई स्कूल में भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता द्वारा किया गया।
भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर देश भर में सेवा पखवाड़ा के तहत कई तरह के सामाजिक जनकल्याण से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर की विशेषताओं में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाइयां, चिकित्सकों का परामर्श, संक्रमण रोकथाम के उपाय, शहर के छह प्रसिद्ध चिकित्सकों की सेवाएं और दर्जनों मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ शामिल रहा।
वहीं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने इस शिविर की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह शिविर अत्यंत आवश्यक था। इस शिविर के आयोजन से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।