फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हरियाणा में नालंदा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े

Tue, 09 Jan 2024 05:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: हरियाणा के रोहतक में काम कर रहे नालंदा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस के जरिये नालंदा पहुंचे मृतक के शव को परिजनों ने सड़क पर रखकर जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाए।
विज्ञापन
नालंदा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव के पास मंगलवार को ग्रामीणों ने एक मजदूर के शव को बिहटा-सरमेरा टू-लेन सड़क पर रख जाम कर दिया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरकर शव का पोस्टमार्टम और मुआवजे की मांग करने लगे। मृतक की पहचान सोसन्दी गांव निवासी राज कुंडल पासवान के (35) वर्षीय पुत्र श्याम पासवान के रूप में की गई है। मृतक हरियाणा के रोहतक में रहकर आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। 15 दिन पूर्व ही वह घर से वापस काम के लिए रोहतक गया था।

विज्ञापन


शव को हरियाणा से बिहार भेजा
इधर, घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले 20 वर्षों से आइसक्रीम फैक्ट्री रोहतक में काम करता था। वे अपने बेटे के शव को पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके की उनके बेटे की मौत सड़क हादसे में हुई है या उसे मारा गया है। उन्होंने बताया कि 3 दिन से वह रोहतक में ही इलाजरत था, जब उसकी मौत हुई तो वहां से शव को एंबुलेंस के जरिये बिहार भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं सड़क जाम की सूचना पर रहुई बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझाकर मामलें को शांत करवाया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें