फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda News: जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 19 मत

Thu, 08 Feb 2024 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा जिला के जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिलाधिकारी द्वारा विशेष बैठक के आयोजन हेतु 8 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन
जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को हरदेव भवन सभागार में पूर्व से निर्धारित समय पर जिला परिषद की विशेष बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं 19 अन्य सदस्य उपस्थित हुये। सभी उपस्थित सदस्यों की उपस्थिति पंजी में दर्ज की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव में लगाये गये आरोपों को  पढ़कर सदस्यों को सुनाया गया। इसके उपरांत पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों द्वारा इन आरोपों को लेकर आपस में चर्चा की गई। चर्चा समाप्त होने के उपरांत मत विभाजन की प्रक्रिया अपनाई गई। 

विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन
इससे पूर्व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद नालंदा द्वारा मत विभाजन की प्रक्रिया एवं बैलट पेपर के बारे में सभी सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई। पहले अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया। उसके बाद उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों को एक एक कर नाम लेकर पुकारा गया तथा उन्हें मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित बैलेट पेपर उपलब्ध कराया गया।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पद रिक्त घोषित
मतदान के उपरांत मतों की गणना की गई। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 19 मत पड़े तथा अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में 2 मत पड़े। इस प्रकार बहुमत के आधार पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुये अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पद रिक्त घोषित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें