फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर की मुलाकात, भारत रत्न मिलने पर दी बधाई

Thu, 08 Feb 2024 03:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दी।
 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीएम नीतीश कुमार दो दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के लिए नीतीश कुमार उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनके साथ वक्त गुजारा। 

विज्ञापन




बता दें कि दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत और मुलाकात हुई। इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। एनडीए खेमे के वापसी के बाद नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

सीएम नीतीश के आडवाणी से अच्छे संबंध
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 2013 के बाद से कई बार भाजपा के साथ अपने संबंधों में दरार के बावजूद हमेशा लालकृष्ण आडवाणी को उच्च सम्मान दिया है और अक्सर उनके और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहार वाजपेयी के साथ अपने संबंधों को याद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें