फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजेडी का 25वां स्थापना दिवस: तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, भाई की नाराजगी पर दिया ये जवाब

Mon, 05 Jul 2021 06:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में भी बड़ा कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान मेरे पिता के मित्र थे और आज हमारे बीच नहीं रहे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter@ tejashwi yadav
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम रहा। दरअसल पार्टी आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर गांव से लेकर जिला स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में भी बड़ा कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान मेरे पिता के मित्र थे और आज हमारे बीच नहीं रहे। तेजस्वी ने कहा कि रामविलास पासवान के परिवार वालों के प्रति हमारी संवेदना है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमलोगों से कुछ गलतियां हुई होंगी। हम अपनी उन गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। हम छोटे थे। गलतियां तो सबसे होती है।  

विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि आज पार्टी के इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए लोगों के चेहरे पर खुशी का भाव दिख रहा है। लालू यादव को जेल से निकलने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश दिख रहा है। हम भी चाहते हैं लालू प्रसाद हमारे बीच आएं। 

साथ ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी का मुख्यमंत्री अधिकारियों और चोर दरवाजे से आया हुआ मुख्यमंत्री है जबकि लालू प्रसाद जनता के  सेवक थे। उन्होंने कहा कि राजद ने नोटबंदी से लेकर ट्रिपल तलाक तक सभी मामलों में सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


भाई तेजप्रताप की नाराजगी पर तेजस्वी ने दिया जवाब
तेजस्वी ने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी है, कुछ लोगों की नाराजगी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम एकजुट रहेंगे मिलकर बात करेंगे, तब ही आगे बढ़ेंगे। पार्टी को कब-कब किसने नहीं तोड़ने की कोशिश की। लालू प्रसाद ही थे जिनके वजह से लोग पार्टी से जुड़े रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें