फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा ने युवा पशु चिकित्सक को कुचला, पटना ले जाते समय डॉक्टर ने तोड़ा दम

Thu, 22 May 2025 03:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा में तेज रफ्तार हाइवा ने ड्यूटी पर जा रहे युवा पशु चिकित्सक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद घायल डॉक्टर को पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक डॉ. सुनील कुमार (फाइल), शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक पशु चिकित्सक की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे चिकित्सा समुदाय को गहरे शोक में डाल दिया। बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन पर टाड़पर गांव के निकट एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन इलाज के लिए पटना ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 
काम के सिलसिले में निकले थे, रास्ते में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, 39 वर्षीय डॉ. सुनील कुमार वर्तमान में नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार में रह रहे थे। वह किसी कार्य के सिलसिले में सोमवार शाम मोटरसाइकिल से कारगिल चौक जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए निकले थे। लेकिन टाड़पर गांव के पास एक अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Bihar: ‘पाकिस्तान को और सबक सिखाया जाना चाहिए था’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सुब्रमण्यम स्वामी; ये सवाल भी उठाए
विज्ञापन

 
पटना ले जाते वक्त रास्ते में गई जान
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से डॉ. सुनील को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस खबर से उनके परिजनों और सहकर्मियों में मातम पसर गया। उनकी असामयिक मौत से ग्रामीण पशु चिकित्सा सेवा क्षेत्र के सहयोगी मर्माहत हैं।
 
नवादा में कर रहे थे सेवा, शेखपुरा के मूल निवासी थे
जानकारी के मुताबिक, डॉ. सुनील कुमार 2022 से नवादा जिले के ओढ़नपुर में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। अपने सेवाकाल के दौरान वह ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के उपचार और देखभाल को लेकर बेहद सक्रिय रहते थे। मूल रूप से वे शेखपुरा जिले के निवासी थे। लेकिन वर्तमान में अपने कार्य क्षेत्र की सुविधा के लिए दीपनगर के वास्तु विहार में रह रहे थे।
 
चिकित्सा समुदाय में शोक की लहर
उनकी सहकर्मी डॉक्टरों और विभागीय अधिकारियों ने उन्हें एक ईमानदार, मेहनती और संवेदनशील चिकित्सक बताया। वह हमेशा क्षेत्रीय पशुपालकों के साथ सहज संवाद बनाकर पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाते थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने विभाग को एक गहरा झटका दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra : महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का बिहार से भी है कनेक्शन, पिछले साल यहां भी किया था भ्रमण
 
पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें