फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: काम खत्म कर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को वाहन ने कुचला, दो की मौत; एक गंभीर घायल

Wed, 11 Jun 2025 02:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा में मंगलवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। हादसे के वक्त युवक अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में मंगलवार रात तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सरमेरा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के पास बिहटा–सरमेरा टू-लेन पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार धनावाडीह गांव निवासी 22-वर्षीय चुनचुन साव (पिता गनौरी साव) और 23-वर्षीय छोटू साव (पिता मंटू साव) की सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी शिवदानी चौधरी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन

 
काम से लौटते समय टूटी जीवन-डोरी
तीनों युवक दिनभर वेना थाना क्षेत्र के दोसुत गांव में मकान पेंटिंग का काम कर रहे थे। देर शाम रोज की तरह एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौटते हुए वे मलावां मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनते ही पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, पर चुनचुन और छोटू को बचाया न जा सका।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने दी लालू को जन्मदिन की बधाई, जानिए किसने क्या-क्या बातें कहीं
विज्ञापन

 
ग्रामीणों में मातम, परिवारों का सहारा छिना
एक साथ दो अर्थियां उठने की खबर फैलते ही धनावाडीह गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। चुनचुन और छोटू गांव-गांव घूम कर मकानों पर पेंटिंग कर परिवार का खर्च चलाते थे। दोनों की कमाई पर ही घर के कई सदस्य निर्भर थे। मृतकों के परिजन स्तब्ध हैं और घायल शिवदानी चौधरी के बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
 
पुलिस ने शुरू की जांच, शवों का पोस्टमार्टम कराया
सरमेरा थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल घटना-स्थल पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा चुनचुन और छोटू को मृत घोषित किए जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है और प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।


यह भी पढ़ें- Bihar: पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा में जा रहे 17 पुलिसकर्मी घायल, बस से सीवान जाने के दौरान हुआ ऐसा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें