फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav: राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने दी लालू को जन्मदिन की बधाई, जानिए किसने क्या-क्या बातें कहीं

Wed, 11 Jun 2025 01:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना समेत कई जिलों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। परिवार के साथ भी लालू प्रसाद ने केक काटा। कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद को बधाई दी। 
विज्ञापन
लालू यादव और राहुल गांधी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुपीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिवस है। बिहार के सभी जिलों राजद समर्थक उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही पटना स्थित आवास पर शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने लालू प्रसाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने यह बातें कहीं
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा है। यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज़ उठाई है, इन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

हेमंत सोरेने ने भी दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लालू प्रसाद को उनके जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
विज्ञापन



एमके स्टालिन ने ऐसा कहा 

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक अग्रणी शक्ति के रूप में कार्य किया है और हाशिये पर रहे लोगों को सत्ता के केंद्र में लाने का काम किया है। मंडल आयोग की सिफारिशों को मजबूती से लागू करने और साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े होकर, उन्होंने सामाजिकन्याय पर राष्ट्रीय विमर्श को फिर से आकार दिया है। हमलोग उन्हें स्वास्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं देते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें