फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर के बाद युवक की मौत, चार घायल

Sat, 13 Dec 2025 10:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम दो बाइकों के आमने-सामने टकराने और पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा एक युवक को कुचलने से दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मेहंदी बिगहा गांव के पास तब हुई जब दो बाइकों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई और गिरे हुए युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। मृतक की पहचान उत्तरा गांव निवासी गोरेलाल पासवान के 25 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घायल चार लोगों में उत्तरा निवासी सुक्खू कुमार, विशुन कुमार, केवई गांव निवासी रौशन कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

आमने-सामने की हुई टक्कर

विज्ञापन

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार की शाम विपरीत दिशाओं से आ रही दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हुई। एक बाइक पर दो लोग सवार थे जबकि दूसरी पर तीन लोग। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी पांच लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सड़क पर गिरे कौशल कुमार को कुचल दिया। भीषण चोट के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चारों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नूरसराय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?
 

पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में चंडी और नूरसराय थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी जायसवाल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें