पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार पूरे मामले की जांच में जुट गए। घायलों की पहचान पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी नीतीश कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है।
घटना को लेकर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई है। इस घटना में नीतीश और आकाश का नाम के दो लोगों को गोली लगी है। एक को पेट में और दूसरे के हाथ में गोली लगी है। किस मामले को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है अभी यह साफ नहीं हो सका है। घायल पक्ष द्वारा कोई आवेदन अभी नहीं दिया गया है, लेकिन पूरे मामले की जांच चल रही है।