बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज पटना में सीबीआई कोर्ट के सामने पेश हुए। चारा घोटाला के तहत भागलपुर और बांका कोषागार से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज पटना में सीबीआई कोर्ट के सामने पेश हुए। चारा घोटाला के तहत भागलपुर और बांका कोषागार से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था। अब इस मामले की सुनवाई अगले 30 नवंबर को होगी। अदालत में पेश होने के लिए लालू यादव सोमवार को ही दिल्ली से पटना पहुंच गए थे।
विज्ञापन
लालू समेत 28 आरोपी हुए पेश
सीबीआई की विशेष अदालत न्यायधीश प्रजेश कुमार के सामने लालू प्रसाद समेत मामले से जुड़े 28 आरोपी पेश हुए।
डोरंडा ट्रेजरी मामले में 29 नवंबर को सुनवाई
बता दें कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले के कुल छह मामले चल रहे हैं जिसमें से पांच मामले झारखंड की रांची विशेष सीबीआई अदालत में और एक मामला पटना सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में 29 नवंबर को बहस होगी।
पटना पहुंचते ही लालू ने शराबबंदी पर दिया बयान
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार शाम पटना पहुंचते ही शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने शराबबंदी को फेल बताया। उन्होंने कहा कि इसे समाप्त कर देना चाहिए। बता दें कि लालू ने शराबबंदी लागू करते वक्त भी इसपर सवाल उठाए थे।