फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पटना में रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे युवक को रास्ते में चाकू घोंपा, इलाज के दौरान मौत

Wed, 17 Jul 2024 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime: पटना में एक रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे युवक को बदमाशों ने चाकू घोंप कर घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाश हनुमान जी का लॉकेट छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग गांव निवासी एक युवक को अपराधियों ने चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया। इस घटना में घायल चिंटू नामक युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत घायल की भाभी रूबी देवी ने थाने में मामला दर्ज कराया। मृतक के भाभी ने बताया कि हमारे देवर अपने मित्र पप्पू राम के यहां रिसेप्शन पार्टी में गए हुए थे। जहां से सम्मिलित होकर वह वापस आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी बीच रास्ते में आनंद हार्डवेयर के पास और दुर्गा स्थान से पहले पूर्व से घात लगाए दो बदमाशों ने उसके देवर को घेर लिया। इस दौरान एक आरोपी ने हाथ में लिए चाकू को उसके देवर के पेट में दो बार घोंप दिया। जबकि दूसरे बदमाश ने खंती से मारा, जिससे उसका देवर जमीन पर गिर गया। उसके बाद बदमाश उसके देवर के गले से हनुमान जी का लॉकेट छीन कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आवेदन के आधार पर अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है। इस घटना की छानबीन पुलिस वैज्ञानिक तरीके से करने में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें